{"_id":"84695e933b76a4ef00e6ff45d43346b8","slug":"accused-of-threatening-vandalism-and-assault-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमका रहे छेड़खानी और मारपीट के आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमका रहे छेड़खानी और मारपीट के आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रुद्रपुर।
Updated Sun, 21 Feb 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर गर्भवती से छेड़खानी और पिटाई करने के आरोपी मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। फरार आरोपी पीड़िता के पति को फोन पर धमका रहे हैं। पति ने एएसपी से शिकायत कर फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
शनिवार को वार्ड नंबर 2 ट्रांजिट कैंप निवासी देव वर्मा ने एएसपी पंकज भट्ट को शिकायती पत्र सौंपा। उसने बताया कि बीते 6 फरवरी की शाम संजयनगर खेड़ा निवासी संजीव उसके घर घुस गया और पत्नी अंबिका से छेड़खानी की। विरोध करने पर वह चला गया और थोड़ी देर बाद अपने साथी निरापद, सुशांत निवासी संजयनगर और दो अज्ञात लोगों के साथ फिर आ धमका। उन्होंने उसके साथ ही उसकी गर्भवती पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। आरोपियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने एक आरोपी सुशांत को जेल भेज दिया था। मारपीट में घायल पत्नी का सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में उपचार चल रहा है। उसने बताया कि फरार आरोपी संजीव और निरापद लगातार उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। वे फोन पर धमका रहे हैं और रोजाना लोगों को उसके घर भेज रहे हैं। एक तरफ पत्नी का उपचार और दूसरे तरफ धमकी से वह बेहद परेशान है। एएसपी ने एसओ ट्रांजिट कैंप को फोन कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए।
विज्ञापन