Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accused of threatening pregnant woman in bajpur

Bajpur News: गर्भवती को धमकी देने का आरोप, पुलिस को दी तहरीर

Wed, 25 Oct 2023 01:02 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 25 Oct 2023 01:02 PM IST
सार

बाजपुर में एक व्यक्ति ने महिला को धमकाने के आरोप में तहरीर दी है। तहरीर में आरोप लगाया कि महिला डॉक्टर और सीएचसी के सीएमएस के पक्ष में बयान नहीं देने पर धमकाया गया। 

विज्ञापन
Accused of threatening pregnant woman in bajpur
गर्भवती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक व्यक्ति ने महिला को धमकाने के आरोप में तहरीर दी है। तहरीर में आरोप लगाया कि महिला डॉक्टर और सीएचसी के सीएमएस के पक्ष में बयान नहीं देने पर धमकाया गया। इधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सीएमएस डॉ. पंकज माथुर ने आरोपों को निराधार बताया है।

विज्ञापन


पीड़ित गांव खमरिया निवासी दीप सिंह मंगलवार को कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह 29 सितंबर 2023 को अपनी गर्भवती पत्नी रंजीता को जांच के लिए सीएचसी ले गया था। जहां महिला चिकित्सक ने उसकी पत्नी के गर्भ में ही शिशु को मृत बताया। जिस पर उसने पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराया। जिसमें बच्चे को सकुशल पाया गया। 12 अक्तूबर को फिर वह पत्नी को लेकर जांच कराने के लिए सीएचसी पहुंचा। आरोप है कि इस दौरान महिला चिकित्सक ने उनके साथ बदसलूकी की। 
विज्ञापन


24 अक्तूबर को एक महिला सहित दो लोग उसके घर पहुंचे। उन्होंने उसकी गैरमौजूदगी में उसकी पत्नी को महिला चिकित्सक और सीएमएस के पक्ष में बयान देने के लिए धमकाया। पीड़ित ने समर्थकों के साथ कोतवाली में एसआई गिरीश चंद जोशी को तहरीर सौंपी। वहां पर भाजपा नेता अनंत जैन, उत्तराखंड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल वाल्मीकि, कुलविंदर कौर, अन्नू आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
बाजपुर सीएचसी में तैनात महिला चिकित्सक पर गर्भवती महिला को गर्भ में पल रहे बच्चे को मृत बताने का आरोप लगा है। अल्ट्रासाउंड कराने पर बच्चा सकुशल पाया गया। फिर जांच कराने गई गर्भवती महिला के साथ महिला चिकित्सक ने बदसलूकी की। जिसकों लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया था। हालांकि सीएमएस डा. पंकज माथुर ने आरोपों को निराधार बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed