{"_id":"6931dcb911ec9e50050e217f","slug":"accused-of-raping-and-blackmailing-a-woman-after-feeding-her-intoxicating-gulab-jamun-bazpur-news-c-235-1-ksp1006-135904-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नशीला गुलाब जामुन खिलाकर महिला से दुष्कर्म व ब्लैकमेल का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नशीला गुलाब जामुन खिलाकर महिला से दुष्कर्म व ब्लैकमेल का आरोप
Fri, 05 Dec 2025 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। एक महिला ने एक व्यक्ति पर नशीला गुलाब जामुन खिलाकर दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंची महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसका पति मजदूरी करता है। गांव के युवक ने उससे पहचान बढ़ाई थी। एक दिन वह घर पर अकेली थी। युवक उसके घर पर गुलाब जामुन लेकर आया था। इसेे खाते ही उसका सिर घूमने लगा और वह बेहोश हो गई थी।होश आने पर उसे अपने साथ कुछ गलत होने का अहसास हुआ। आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर अश्लील फोटो भी वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने उन्हें डरा धमकाकर दोबारा दुष्कर्म किया।
आरोपी ने उसके पति को अश्लील फोटो भेजने और इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देते हुए दो लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर उसने पति को अश्लील फोटो भेज दी थी। पुलिस ने पीड़िता को जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।