फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accused of making indecent remarks on the District President, protested by sitting in front of the car

Udham Singh Nagar News: जिलाध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, कार के आगे बैठकर जताया विरोध

Tue, 16 Jul 2024 03:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 16 Jul 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Accused of making indecent remarks on the District President, protested by sitting in front of the car
व्यापार मंडल के चुनाव की घोषणा करते जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी।
किच्छा। व्यापार मंडल के चुनाव की घोषणा करने आए जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी पर नगर की पूर्व कमेटी के एक पदाधिकारी ने अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। इस दौरान पुरानी टीम के विजय अरोड़ा व नितिन फुटेला ने उनकी कार के आगे बैठकर विरोध जताया। मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

सोमवार को चुनाव की घोषणा करने के बाद वापस लौट रहे जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी, प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश अरोरा आदि को निवर्तमान महामंत्री विजय अरोरा, नितिन फुटेला और संजीव सिंह आदि ने रोक लिया। आरोप लगाया कि पुरानी कार्यकारिणी के एक पदाधिकारी के खिलाफ चुनाव की घोषणा करते समय अभद्र टिप्पणी की गई है। मांग की कि जिलाध्यक्ष अभी माफी मांगे। विवाद के बाद नितिन फुटेला व विजय अरोरा जिलाध्यक्ष की कार के आगे बैठ गए। लोगों के समझाने के बाद मामला सुलझा और जिलाध्यक्ष वापस लौट गए। इधर, देर शाम निवर्तमान महामंत्री विजय अरोड़ा ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि हमने एसडीएम को चुनाव के सबंध में एक पत्र दिया जो अभी तक विचाराधीन है। आरोप है कि जिलाध्यक्ष ने मनमाने तरीके से चुनाव की घोषणा की और हमारे एक पदाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके विरोध में जब वहां पहुंचे तो विवाद की स्थिति हो गई।
विज्ञापन

किच्छा में हर हाल में होंगे व्यापार मंडल के चुनाव
किच्छा। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुडडी ने बताया कि पुरानी कार्यकारिणी के कुछ लोग नगर में चुनाव नहीं करवाने देना चाहते हैं। कहा कि इनका शुरू से ही विरोध रहा है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल हर हालत में किच्छा में चुनाव करवाकर नई कार्यकारिणी का गठन करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed