{"_id":"57b00cfa4f1c1b4c446ead0c","slug":"accused-of-lottery-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाटरी के नाम पर ठगी का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाटरी के नाम पर ठगी का आरोप
अमर उजला ब्यूरो, काशीपुर
Updated Sun, 14 Aug 2016 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने चार लोगों पर लाटरी के नाम पर साढ़े 73 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है। उसने चारों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तहरीर आईटीआई थाने में दी है।
विज्ञापन
ग्राम रजपुरा रानी निवासी हरमनप्रीत कौर ने कहा है कि चार लोगों ने न्यू बंपर धमाका नाम से स्कीम चलाई थी। जिसमें अनेक प्रकार के प्रलोभन दिए गए थे। एक आरोपी उसके पति का मिलने वाला था। इसलिए उसने भरोसा कर 3500 रुपये के हिसाब से 21 महीने तक 73,500 रुपये जमा किए थे। लेकिन महीनों में उसका एक ईनाम भी नहीं निकला था।
विज्ञापन
बीते 20 जुलाई को आरोपियों ने स्कीम बंद होने की बात कही। कारण पूछा तो कोई जवाब नहीं मिला। जब पैसों का तकादा किया तो आरोपियों ने गालीगलौच कर फोन पर जान से मारने की धमकी दी। उसने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन