फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accused of embezzling Rs 12 lakh by showing fake documents in the name of selling land

Udham Singh Nagar News: जमीन बेचने के नाम पर फर्जी दस्तावेज दिखाकर 12 लाख हड़पने का आरोप

Sun, 25 Jan 2026 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 25 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Accused of embezzling Rs 12 lakh by showing fake documents in the name of selling land
काशीपुर। एक व्यक्ति ने भूमि विक्रय के नाम पर 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ग्राम बघेलेवाला तहसील काशीपुर निवासी भोगराज सिंह पुत्र नत्थू सिंह में तहसीलदार और आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर सौंपी। इसमें आरोप लगाया कि अंशुल शर्मा ने ग्राम बरखेड़ा पांडे में 0.810 हेक्टेयर भूमि को अपनी बताते हुए उसे बेचने का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन

आरोपी ने स्वयं को भूमि का वैधानिक स्वामी बताते हुए उससे 12 लाख रुपये ले लिए। पीड़ित ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने भूमि विक्रय दस्तावेजों में अपनी फोटो चस्पा करके किसी अन्य व्यक्ति के हस्ताक्षर किए हुए थे। साथ ही जांच में विक्रय समझौते में दर्शाया गया गवाह राहुल सिंह भी फर्जी पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी अंशुल शर्मा ने उसकी पत्नी से धोखाधड़ी करके भूमि के मूल कागजात अपने कब्जे में ले लिया। इसे अब तक वापस नहीं किया गया। बताया कि जांच के दौरान पता चला जिस भूमि का सौदा किया गया था वह भूमि किसी अन्य व्यक्ति की है। आरोपी का उस भूमि पर कोई भी वैधानिक अधिकार नहीं है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed