फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accused of duping Rs 24.70 lakh in the name of selling a plot, FIR lodged

Udham Singh Nagar News: प्लॉट बेचने के नाम पर 24.70 लाख ठगने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 02 Jan 2026 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 02 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Accused of duping Rs 24.70 lakh in the name of selling a plot, FIR lodged

विज्ञापन



काशीपुर। प्लॉट दिलाने के नाम पर 24 लाख 70 हजार रुपये की ठगी करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


यूपी के जिला मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा के मोहल्ला फतेह उल्लागंज निवासी महेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर में बताया कि वह काशीपुर में जमीन खरीदना चाहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात पंकज त्यागी निवासी प्रेमनगर देहरादून व हाल निवासी टांडा उज्जैन और अंकित, जगरूप निवासी काशीपुर से हुई। इन लोगों ने उसे रमेश सिंह, आकाश उर्फ भोला व पवन निवासी ग्राम ढकिया गुलाबो से मिलवाया। रमेश सिंह ने ग्राम सरवरखेड़ा स्थित एक कंपनी के पास संपत्ति दिखाई। संपत्ति पसंद आने पर 4940 वर्ग फुट भूमि का सौदा 24 लाख 70 हजार रुपये में तय हुआ। बताया कि आरोपियों ने सारी रकम पंकज त्यागी, अंकित व जगरूप को देने की बात कही। साथ ही रकम मिलने के बाद बैनामा करने का आश्वासन दिया। पीड़ित के मुताबिक उसने उनकी बातों पर विश्वास करते हुए 22 जनवरी से 8 जुलाई 2020 तक अलग-अलग तारीख में रुपये दिए। रुपये देने के बाद उसने बैनामा कराने की बात कही। तब आरोपी टालमटोल करने लगे और 15 मार्च 2025 को जब उसने दोबारा बैनामा कराने को कहा तब आरोपियों ने मना कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed