फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accused of breaking into a house, tearing women's clothes and stealing jewellery

Udham Singh Nagar News: घर में घुस कर महिलाओं के कपड़े फाड़कर जेवर लूटने का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Accused of breaking into a house, tearing women's clothes and stealing jewellery
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के शिमला पिस्तौर में घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला करने और महिलाओं के कपड़े फाड़कर जेवर लूटने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


सुमन शर्मा ने पुलिस को बताया कि होली के दिन परिवार के सदस्य बाहर होली खेल रहे थे। इसी बीच गांव का युवक नशे में धुत होकर वहां पहुंचा और अभद्रता करने लगा। विरोध पर वह चला गया। कुछ देर बाद वह 15-16 साथियों के साथ आया। यह देख वह लोग अपने घर में घुस गए।


आरोप है कि आरोपित जबरन उनके घर में घुस आए और लाठी डंडों से हमला कर दिया। इससे उसके पति अशोक शर्मा के साथ ही परिवार के अन्य सदस्य नवीन, मनोज, मोहित, रवि, राज, रोहित, सोनिया, कविता घायल हो गए। हमलावरों ने महिलाओं के कपड़े फाड़कर मंगलसूत्र भी लूट लिया। शोर शराबा होने पर लोगों के एकत्र होने पर आरोपित धमकी देकर भाग गए। सुमन शर्मा ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed