फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accused of abducting a married woman and converting her to religion

एक विवाहिता का अपहरण कर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Accused of abducting a married woman and converting her to religion
बाजपुर। बरहैनी के एक गांव के लोगों ने कोतवाली में हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने समुदाय विशेष के एक युवक पर गांव की एक विवाहिता का अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया। उधर, विहिप ने महिला की बरामदगी को लेकर पुलिस को 12 घंटे का समय दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को बरहैनी चौकी क्षेत्र में आने वाले एक गांव के लोग बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे। गुस्साए लोगों ने कस्बा इंचार्ज बीजी गोस्वामी का घेराव किया।
विज्ञापन

आरोप लगाया 28 मई को गांव की एक महिला को गांव का ही समुदाय विशेष का युवक धर्म परिवर्तन कराने के बाद उसका अपहरण कर ले गया। आक्रोशित लोगों ने महिला की बरामदगी और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विहिप नेता यशपाल राजहंस ने कहा कि धर्म परिवर्तन कराने और हिंदू समाज की महिला का अपहरण करने का यह मामला संगीन है। परिजनों ने पुलिस को साक्ष्य उपलब्ध कराने के साथ महिला की लोकेशन भी बताई है। ऐसे में पुलिस को महिला को जल्द सकुशल बरामद करना चाहिए। यशपाल ने चेतावनी दी अगर 12 घंटे में पुलिस महिला को सकुशल वापस नहीं लाती है तो फिर हिंदूवादी संगठन कोतवाली में प्रदर्शन करेंगे।

कस्बा इंचार्ज बीजी गोस्वमी ने बताया कि जिस व्यक्ति पर अपहरण करने का आरोप लगा है, उस व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान संदीप आनंद, डीके जोशी, सुंदर सिंह, मनोज कुमार, विशेष कुमार, नितिन बिष्ट, तारा देवी, जुमना देवी, हीरा देवी, पार्वती, विष्णु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed