{"_id":"57c32f5a4f1c1b2b3cd4ee2a","slug":"accused-arrested-in-the-sixty-four-million-swindle","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौसठ लाख की ठगी में शामिल आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौसठ लाख की ठगी में शामिल आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केवीएस से 64 लाख की सरिया ठग कर मुंबई भेजी गई सरिया रिसीव करने और पुलिस विवेचना में सहयोग नहीं करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
काशी विश्व नाथ स्टील कारखाने से एक व्यक्ति अपने को एनएच व आईआईएम का ठेकेदार बताकर एक अप्रैल को चैक देकर 64 लाख का सरिया ले गया। जब चैक पेमेंट नहीं हुआ तो केवीएस के प्रबंध निदेशक ने प्रकाश नारायण कांडपाल निवासी मुंबई के खिलाफ 29 जून 2016 को रिपोर्ट दर्ज कराई। विवेचना अधिकारी प्रहलाद सिंह बिष्ट मुंबई से मुख्य आरोपी प्रकाश नारायण कांडपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विवेचक प्रहलाद सिंह बिष्ट ने बताया कि विवेचना में पता चला है कि प्रकाश नारायण काडंपाल सरिया को मुंबई भेजता था।
उसे अमित सुशील अग्रवाल निवासी सैनिक भवन हिमाचल सोसायटी चैम्बूर मुंबई रिसीव करता था। पुलिस को जांच में सहयोग के लिए अमित सुशील अग्रवाल को नोटिस भेज कर बुलाया लेकिन वह हाईकोर्ट नैनीताल चला गया। हाईकोर्ट ने उसे काशीपुर पुलिस से बात करने को कहा। वह यहां आया तो अवश्य लेकिन उसने जांच में सहयोग नहीं किया। जबकि उसे कांडपाल द्वारा भेजे गये सरिया रिसीव करने का लिखित प्रमाण दिखाया गया। लिहाजा विवेचना में सहयोग नहीं करने के आरोप में उसे आज रविवार को धारा 420/411 में गिरफ्तार कर लिया।