फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accused arrested in kashipur

रुपये लूटकर कूड़े में फेंकने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 Apr 2017 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर। 
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर।  Updated Sun, 23 Apr 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in kashipur
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

काशीपुर। लूट के बाद पीड़ित को बैलजुड़ी तिराहे के पास कूड़े में फेंकने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने शनिवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी ने रुपयों के लालच में घटना को अंजाम दिया। ग्राम बांसखेड़ी निवासी मल्खे सिंह सात अप्रैल की सुबह बैलजुड़ी तिराहे के पास कूड़े में बेहोश मिला था। परिजनों ने बताया कि मल्खे सिंह ने सहकारी बैंक की कटोराताल शाखा से 43 हजार रुपये निकाले थे, जो उसके पास नहीं मिली।

विज्ञापन


घटना के खुलासे के लिए प्रभारी कोतवाल रचिता जुयाल के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने बैंक में सीसीटीवी फुटेज देखी तो मल्खे के साथ अनजान व्यक्ति दिखा। कुछ होश आने पर मल्खे ने अपने एक रिश्तेदार डिग्गू का नाम लिया। बताया कि वह किसी काम से ढकिया गुलाबो निवासी अपने रिश्तेदार डिग्गू के घर गया था। छह अप्रैल को डिग्गू ने बाइक से काशीपुर आ रहे जिला बिजनौर के ग्राम बरुकी निवासी दोस्त भारत बाबू से मल्खे को भी काशीपुर छोड़ने को कहा था।
विज्ञापन


दोनों काशीपुर आ गए। डिग्गू वीडियो फुटेज में मल्खे के साथ बैंक में भी दिख रहा था। पुलिस ने शनिवार को भारत को आमपानी क्षेत्र रामनगर से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि वह आजकल थाना रामनगर के ग्राम सांवल्दे में सब्जी की खेती कर रहा था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 16500 रुपये और लूट के पैसों से खरीदी गई साइकिल बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ राजेश भट्ट ने बताया कि बैंक से निकलने के बाद आरोपी भारत की नियत डोल गई। भारत को रुपये की जरूरत थी, इसलिए उसने मल्खे पर जानलेवा हमला किया। टीम में एसएसआई लाखन सिंह, जयपाल सिंह, सतीश भट्ट, अशोक कुमार, सुरेंद्र सिंह आदि थे। खुलासा करने वाली टीम को एएसपी ने 15 सौ रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।


पकड़ा गया आरोपी बेहद शातिर है। बताया जाता है कि वह पहले भी छजलैट जिला मुरादाबाद से तार चोरी और थाना कोतवाली बिजनौर से शस्त्र अधिनियम के मुकदमों में जेल जा चुका है। पहले वह बिजनौर एसओजी का मुखबिर भी रह चुका है। सीओ राजेश भट्ट ने बताया कि आरोपी शातिर है। वह पुलिस को पूछताछ के दौरान भ्रमित करता रहा। जब पुलिस ने उसे फुटेज दिखाई तो उसने फुटेज में अपने आप को पहचानने से इंकार कर दिया। दुकान में जाने की बात से भी वह मुकरता रहा लेकिन बाद में उसने सच उगल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed