फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   According to people in government decision Tughluquid

सरकार के फैसले को लोगों ने बताया तुगलकी

Sun, 13 Nov 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Sun, 13 Nov 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
According to people in government decision Tughluquid
रुद्रपुर के पीएनबी के बाहर लगी लोगों की लाइन। - फोटो : अमर उजाला
एक हजार और पांच सौ के नोट बंद होने के बाद शनिवार को लोगों का हुजूम बैंकों पर फिर टूटा। बैंकों पर पहुंची भीड़ ने हंगामा भी किया। इससे पुलिस और सीपीयू को पहुंचकर लोगों को सब्र करने का पाठ पढ़ाना पढ़ा।
विज्ञापन



पिछले तीन दिन से लोग बैंकों पर हजार और पांच सौ के नोट जमा कराने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन रोजाना भीड़ बढ़ती देख लोग भी हैरान हैं। सुबह आठ बजे से बैंकों पर जुटना शुरू हुए लोग शनिवार को भीड़ कम होने की उम्मीद कर रहे थे। शनिवार को भीड़ ज्यादा होने के कारण लोगों का सब्र जवाब दे गया।
विज्ञापन



एसबीआई बैंक के बाहर शनिवार को सब से ज्यादा भीड़ देखी गई। पैसे लेने के इंतजार में खड़े लोगों का केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर गुस्सा फूटा। लोगों ने केंद्र में मोदी सरकार पर तुगलकी फरमान सुनाने और तानाशाह बनने के गंभीर आरोप लगाए। लोगों ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि अगर केंद्र सरकार को काला धन वापस ही लाना था तो उसे विदेशी खातों में जमा काले धन को भारत में लाने के लिए कोई योजना बनानी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोष देवी ने कहा कि सरकार के इस फैसले से गरीब वर्ग के लोगों के बीच रोजी रोटी का संकट गहरा गया है। वहीं अमीर लोगों पर इस फैसले का कोई खासा फर्क नहीं पड़ा, अगर फर्क पड़ता तो लाइन में अमीर लोग भी काला धन जमा कराने गरीबों के साथ धक्के खाते होते। उसामा खान ने बताया कि छात्रों के लिये इस फैसले से सबसे ज्यादा मुश्किलें हुई हैं। कालेज में पुराने नोट जमा ही नहीं किए जा रहे और दिसंबर में एक्जाम हैं, जिससे छात्र भी बैंकों के बाहर लाइन लगाने में परेशान हैं। इधर, लालपुर क्षेत्र से आए हरप्रीत सिंह द्वारा सरकार के फैसले को गैरजिम्मेदाराना करार देते हुए इसे राजनीति से जुड़ा हुआ कदम बताया गया।


शनिवार दोपहर बाद बैंकों में नये नोट पहुंचे, जिससे लोगों ने उनका दीदार किया। नए नोट हाथ में लेकर लोग पिछले चार घंटे से लाइन में लगने का दर्द भी भूल गए। पीएनबी, एसबीआई और कुछ निजी बैंकों में नए नोट पहुंचने से लोग नई लक्ष्मी का दीदार कर पाए।


एक हजार और पांच सौ के नोट बंद होने के ऐलान के बाद आम इंसान को तो रोज बैंक के बाहर लगी लाइन से जूझना पड़ रहा है। इसके साथ ही सरकारी नौकरी में रहकर सेवानिवृत्त हुए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को इस समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। कर्मचारियों को भी केंद्र में मोदी सरकार के खिलाफ काफी गुस्सा है।


शनिवार को तकरीबन शहर के सभी एटीएम खुले, लेकिन लोगों की हद से ज्यादा भीड़ के चलते एटीएम में डाला गया कैश दो घंटे के भीतर ही खत्म हो गया। शहर की मंडी के पास आईसीआईसीआई के एटीएम में सुबह कैश तो डाला गया, लेकिन दोपहर से पहले लोगों की भीड़ के आगे कैश कम पड़ गया।



पिछले तीन दिन से चल रही लोगों की लंबी कतारों में रोजाना कोई न कोई लड़ाई की घटना हो रही है। इससे नौबत हाथापाई तक पहुंच जा रही है। बैंकों पर तैनात पुलिस को लोगों के बीच पहुंचकर बीच बचाव कराना पड़ रहा है, जिससे पुलिस भी परेशान है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed