{"_id":"66970ae7047546a0020b3584","slug":"accident-injured-died-while-being-taken-to-bareilly-rudrapur-news-c-237-1-shld1013-101706-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दुर्घटना में घायल की बरेली ले जाते समय मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दुर्घटना में घायल की बरेली ले जाते समय मौत
Wed, 17 Jul 2024 05:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। रुद्रपुर में स्कूटी की टक्कर में घायल युवक की इलाज के लिए बरेली ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुरानी मंडी निवासी सन्नी (19) पुत्र ओम प्रकाश एक फैक्टरी में नौकरी करता था। 14 जुलाई की शाम वह अपने एक दोस्त के साथ रुद्रपुर की ओर स्कूटी से गया था। इस बीच रात एक बजे सन्नी का रुद्रपुर के तीनपानी के निकट एक्सीडेंट हो गया। परिजन मौके पर पहुंचे तो उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां डाक्टरों ने बरेली के लिए रेफर कर दिया। बरेली पहुंचने से पहले ही सन्नी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। बाद में परिजन शव को किच्छा ले आए और पुलिस को सूचना दी। कोतवाल सुन्दरम शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।