फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accident in Khatima: Two youths died after their bike collided with a car.

खटीमा में हादसा : कार की टक्कर से बाइक दो युवकों की मौत

Fri, 27 Mar 2026 01:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 27 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Accident in Khatima: Two youths died after their bike collided with a car.
खटीमा। जगबुढ़ा पुल के पास बुधवार रात कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। इस घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 13 निवासी नमन मौर्या (27) पुत्र सुरेंद्र कुमार मौर्या और नावेद खान (29) पुत्र बाबू खान बुधवार को बाइक से नेपाल गए थे। रात को लौटते समय जगबुढ़ा पुल के पास उनकी बाइक की खटीमा की तरफ से आ रही कार के साथ आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस सेवा से दोनों को खटीमा उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि नमन का लगभग डेढ़ माह पहले विवाह हुआ था। नमन अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। उसकी तीन बहनें हैं। वहीं नावेद का डेढ़ साल पहले विवाह हुआ था उसकी आठ माह की एक बेटी है। वह सात भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। चकरपुर चौकी प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि कार को कब्जे में लिया गया है। अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed