{"_id":"5ff9ff2d8ebc3e2e70459cdc","slug":"accident-in-khateema-khatima-news-hld4105458163","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को रौंदा, पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को रौंदा, पिता की मौत
विज्ञापन
खटीमा के सरकारी अस्पताल में मृतक के परिजन रोते बिलखते।
- फोटो : KHATIMA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। पीलीभीत रोड पर शुक्रवार देर शाम अज्ञात वाहन ने मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी स्कूटी सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। हादसे में पिता की मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार को पुलिस ने भीम सिंह के शव का पोस्टमार्टम करा इसे परिजनों को सौंप दिया।
शुक्रवार देर शाम वार्ड संख्या 13 और मूल रूप से अल्मोड़ा के चगेठी गांव निवासी भीम सिंह चौहान (42) पुत्र स्व. मोहन सिंह स्कूटी से अपने बेटे वीर सिंह उर्फ विक्रम (12) के साथ घर जा रहे थे। पीलीभीत रोड पर वन विभाग के एसडीओ कार्यालय के पास अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने वाला वाहन चालक वहां से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पिता-पुत्र को नागरिक चिकित्सालय पहुंचाया। यहां डॉ. वीपी सिंह ने भीम सिंह चौहान को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल विक्रम को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन विक्रम को बरेली के एक निजी अस्पताल में ले गए हैं, जहां उसका इलाज चल रहा है।
अल्मोड़ा के चगेठी गांव के रहने वाले थे भीम सिंह
खटीमा। हादसे में मारे गए भीम सिंह के भाई विशन सिंह चौहान ने बताया कि वे लोग पांच भाई-बहन (चार भाई और एक बहन) हैं। भीम सिंह मजदूरी करता था। यह परिवार मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के चगेठी गांव का रहने वाला है। भीम सिंह के परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं।