फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Absconding accused caught in Jafarpur firing case

Rudrapur: जाफरपुर फायरिंग मामले में फरार अभियुक्त दबोचा, अब तक पांच की हो चुकी है गिरफ्तारी; 21 पर दर्ज था केस

Mon, 28 Oct 2024 08:29 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 28 Oct 2024 08:29 PM IST
सार

पुलिस ने जाफरपुर में हुई फायरिंग मामले में फरार एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Absconding accused caught in Jafarpur firing case
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने जाफरपुर में हुई फायरिंग मामले में फरार एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामले में फरार पांच-पांच रुपये के इनामी अभियुक्त अभी तक पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहे हैं।

विज्ञापन

बीते 12 अक्तूबर की रात जाफरपुर में रंजिशन दो पक्षों ने एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के 21 लोगों पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार अभियुक्तों करन सिंह, सतेंद्र सिंह, बलराम विश्वास और पुष्पराज सिंह उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं आठ अभियुक्त फरार चल रहे थे। सोमवार को पुलिस ने सुखविन्दर सिंह उर्फ सुक्खी निवासी खमरिया रोड लालपुर को दबोच लिया।

विज्ञापन

घरों पर कुर्की की चेतावनी का नोटिस चस्पा किया था
पुलिस ने जसवीर सिंह, मनमोहन सिंह, साहब सिंह, हरेंद्र विर्क, हरमन सिंह, गोपी, कांवल और बलजीत उर्फ बल्ली के खिलाफ गैर जमानती वारंट ले लिया था। पुलिस ने फरार मुख्य अभियुक्त जसवीर सिंह निवासी ग्राम अर्जुनपुर रुद्रपुर, मनमोहन सिंह निवासी ग्राम नेताजीनगर दिनेशपुर और साहब सिंह उर्फसाबी निवासी ग्राम गज्जीपुरा थाना मिलक खानम रामपुर पर पांच-पांच रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने मनमोहन, जसवीर, हरमन सिंह, गुरप्रीत सिंह और हरेंद्र सिंह विर्क के घरों पर कुर्की की चेतावनी का नोटिस चस्पा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ दिनेशपुर नंदन सिंह रावत की अगुवाई में पुलिस टीम ने फरार अभियुक्त सुखविन्दर सिंह उर्फ सुक्खी निवासी खमरिया रोड लालपुर को उसके किराये के मकान शिमला पिस्तौर से गिरफ्तार किया है। अन्य अभियुक्तों की तलाश में संभावित जगहों पर दबिश दी जा रही हैं।

-मनोज कत्याल, एसपी सिटी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed