फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Abhishek Agarwal became the president of Omaxe Residents Welfare Association

Udham Singh Nagar News: ओमेक्स रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अभिषेक अग्रवाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Abhishek Agarwal became the president of Omaxe Residents Welfare Association
रुद्रपुर। ओमेक्स रिवेरा रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया। अध्यक्ष पद पर अभिषेक अग्रवाल और सचिव पद पर राकेश चौहान विजयी घोषित हुए। इसके अलावा उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन


रविवार को ओमेक्स सोसायटी के क्लब में सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान हुआ। चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला, वहीं प्रत्याशी भी वोट डालने आए मतदाताओं से वोट की गुजारिश करते रहे। शाम चार बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई और देर रात परिणाम घोषित किए गए। सबसे पहले कार्यकारिणी सदस्यों के लिए गिनती की गई। चुनाव अधिकारी एडवोकेट बरीत सिंह ने बताया कि 815 वोटरों में से 558 मतदाताओं ने मत डाले थे। कार्यकारिणी सदस्य के सात पदों पर 12 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। इसमें सर्वाधिक मत पाकर रमेश चंद्र जोशी (399), अशोक शर्मा (359), ध्रुव सिंघल (303), संजय ढौढियाल (283), रमन डांग (279), रितेश मनोचा (268), राधा अरोड़ा (247) निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर निवर्तमान सचिव अभिषेक अग्रवाल ने प्रतिद्वंदी राजकुमार अरोरा को 132 मतों से शिकस्त दी। अभिषेक 342 और राजकुमार को 210 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर मनमोहन कामरा ने अभिनव छाबड़ा को 71 मतों से शिकस्त दी। मनमोहन को 309 और अभिनव को 238 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव पद पर राकेश चौहान ने योगेश लांबा को 81 मतों से हराया। राकेश को 316 और योगेश को 235 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर ललित मोहन गोयल को सुनील झावर ने 72 मतों से पराजित किया। सुनील को 312 और ललित गोयल को 240 मत मिले। इधर विजेताओं ने समर्थकों के साथ जीत के जश्न मनाया। इस दौरान अजय तिवारी, विजय भूषण गर्ग, योगेश वर्मा, धीरज मिगलानी, दिग्विजय त्यागी, राजीव खन्ना सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed