फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   AAP Workers Protested for Doctors In CHC

डॉक्टरों की नियुक्ती नहीं होने से खफा आप कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
AAP Workers Protested for Doctors In CHC
बाजपुर के शहीद भगत सिंह चौक पर धरना देते आप कार्यकर्ता - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। सीएचसी में रिक्त पदों पर नियुक्ति नहीं होने से गुस्साए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया।
विज्ञापन

रविवार को आप कार्यकर्ताओं ने सीएचसी के गेट पर प्रदर्शन कर सीएमएस डॉ. पंकज माथुर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा था। इस दौरान उन्होंने सोमवार, मंगलवार और बुधवार को शहीद भगत सिंह चौक पर सांकेतिक धरना देने का एलान किया था। सीएचसी में डॉक्टर सहित सात पद लंबे समय से रिक्त हैं जिस कारण सीएचसी रेफर सेंटर बना है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को सुबह नौ बजे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता एकत्र होकर शहीद भगत सिंह चौक पर पहुंचे। उन्होंने सांकेतिक धरना दिया। मौके पर अरुण शर्मा, धनराज भारती, जिला प्रभारी बागेश्वर रणजीत सिंह कोरंगा, राजकुमार शर्मा उर्फ लक्की पंडित, मोहम्मद आरिफ, मुन्ना पन्त, बंटी सागर, अमन बेग, जुनैद वारसी, अभिषेक, मोहम्मद यूनुस, हरवीर प्रताप सिंह, सुरेंद्र गौतम, मोहम्मद हनीफ आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed