फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   AAP workers demonstrated and raised anti-central government slogans

Udham Singh Nagar News: आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर लगाए केंद्र सरकार विरोधी नारे

Sun, 30 Jun 2024 04:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 30 Jun 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
AAP workers demonstrated and raised anti-central government slogans
रुद्रपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर जांच एजेंसियों और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को जबरन फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाध्यक्ष जर्नादन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए। उन्होंने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार चरम पर होने का आरोप लगाया। कहा कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल की लोकप्रियता देखकर मोदी सरकार घबरा गई है। पीएम मोदी के इशारे पर ईडी ने षड्यंत्र के तहत झूठे मुकदमे लगाकर जेल भेज दिया, जबकि केजरीवाल का पूरे घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है। केंद्र सरकार सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर विपक्षी पार्टियों को समाप्त करने की साजिश कर रही है, जबकि देश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। भाजपा के चंदे की ही जांच करवा ली जाएं तो कई केंद्रीय मंत्री भी जेल में हो सकते है। उन्होंने ऐलान किया कि यदि जल्द ही केजरीवाल की रिहाई नहीं हुई तो कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में प्रदेश सचिव कुलवंत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष व्यापारी, कमल श्रीवास्तव, मनोज शाही, राघवेंद्र कुमार, किरण विश्वास, रामबाबू, जावेद मलिक, नासिर हुसैन, जिशान अंसारी और वसीम रजा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed