फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A young woman who left for company was found unconscious at DD Chowk and declared dead at the hospital.

Udham Singh Nagar News: कंपनी के लिए निकली युवती, डीडी चौक पर मिली बेसुध, अस्पताल में मृत घोषित

Thu, 21 May 2026 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 21 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
A young woman who left for company was found unconscious at DD Chowk and declared dead at the hospital.
रुद्रपुर। सिडकुल कंपनी में काम के लिए निकली युवती संदिग्ध हालत में डीडी चौक पर बेसुध मिली। यातायात पुलिस की महिला कर्मी उसे जिला अस्पताल लेकर गईं जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे यातायात पुलिसकर्मी नीतू बिष्ट को डीडी चौक पर एक युवती बेसुध पड़ी हुई मिली। जिसे अपने सहयोगी के मदद से पुलिसकर्मी जिला अस्पताल लेकर गई जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान मीनू पाल पुत्री महिपाल निवासी भरीगवां थाना शेरामऊ दक्षिण जिला शाहजहांपुर (यूपी) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मीनू पाल रुद्रपुर के शिमला बहादुर क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर सिडकुल स्थित एक कंपनी में काम करती थी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम और महिला उपनिरीक्षक पूनम रावत के साथ जिला अस्पताल आए और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में मृतका की सहेली भावना तिवारी ने बताया कि मीनू पाल उसके साथ शिमला बहादुर में किराए के मकान में रहती थी। बुधवार सुबह वह खाना बनाकर ड्यूटी जाने की बात कहकर कमरे से निकली थी लेकिन कुछ देर बाद उसके बेसुध मिलने की सूचना मिली। वहीं, घटनास्थल पर मृतका के जीजा के मित्र अरुण कुमार मौजूद थे जिनके माध्यम से शाहजहांपुर में रह रहे परिजनों को सूचना दे दी गई है।

सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला जहर सेवन का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed