फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A young woman was attacked by monkeys and injured after falling from a ladder.

Udham Singh Nagar News: बंदरों ने युवती पर किया हमला, सीढ़ी से गिरकर घायल

Mon, 09 Feb 2026 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 09 Feb 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
A young woman was attacked by monkeys and injured after falling from a ladder.
केलाखेड़ा। नगर के वार्ड एक में अपने मकान की सीढ़ी पर खड़ी एक युवती पर बंदरों ने हमला कर दिया। सीढ़ी गिर कर युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को बाजपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


रविवार शाम नगर के वार्ड नंबर एक निवासी 18 वर्षीय मेहनाज अपने मकान की सीढ़ियों पर खड़ी थी। इसी दौरान अचानक बंदरों ने हमला कर दिया जिस पर वह गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंचे भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र कालरा ने अपने वाहन से घायल को ले जाकर स्थानीय क्लीनिक में प्राथमिक इलाज कराया। उसके बाद बाजपुर के एक अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है कि घायल के हाथ की हड्डी टूटी है। नागरिकों का कहना है कि नगर में बंदरों की दहशत है। बंदर आए दिन स्कूली बच्चों सहित राहगीरों पर भी हमलावर हो जाते हैं। इससे कई लोग चोटिल हो चुके हैं। बंदर घरों में घुसकर कीमती सामान को भी नुकसान पहुंचते हैं। लोगों ने बंदरों को पकड़ने की मांग की है। नगर पंचायत ईओ नौशाद हसीन ने बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। जल्द समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed