फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A young man was found hanging in his room under suspicious circumstances.

Udham Singh Nagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक

Sun, 02 Nov 2025 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 02 Nov 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
A young man was found hanging in his room under suspicious circumstances.
सागर की फाइल फोटो। संवाद 
बाजपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक कमरे में कपड़ों के हैंगर पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मृतक परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


पीलीभीत के अमरिया स्थित ग्राम जिठनिया निवासी सागर (21) बाजपुर दोराहा निवासी शकील के काशीपुर हाईवे स्थित वर्कशाप पर नौकरी करता था। शकील मृतक से आयुर्वेदिक दवाओं का भी काम कराता था। सागर दुकान मालिक के मकान में एक कमरे में रहता था। शुक्रवार की आधी रात सागर कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर दोराहा पुलिस ने लोगों की मदद से कमरा का दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस शव को सरकारी अस्पताल की मॉर्चरी में रख दिया। शनिवार सुबह मृतक के परिजनों ने बाजपुर के दोराहा चौकी पहुंचकर हंगामा किया। मृतक के पिता नंदराम का आरोप था कि उनके बेटे की हत्या की गई है। मृतक के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाल नरेश चौहान, एसएसआई जसविंदर सिंह से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दीपक सिंह ने बताया कि दोराहा बाजपुर में एक युवक की संदिग्धावस्था में मौत होने का मामला संज्ञान में आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों की पुष्टि होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दीपावली पर घर गया था सागर, मालिक ने भाई दूज के दिन बुलाया
मृतक के पिता नंदराम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा सागर दीपावली पर घर आया था। 23 अक्तूबर को शकील ने एक युवक के माध्यम से उनके बेटे को वापस बुला लिया था। सागर 11 हजार रुपये प्रतिमाह पर नौकरी करता था। 31 अक्तूबर को रात एक बजे शकील ने फोन कर बेटे के आत्महत्या करने की सूचना दी थी। वे परिवार के लोगों के साथ शनिवार सुबह छह बजे बाजपुर दोराहा निवासी शकील के घर पहुंचे थे। उनका आरोप है कि शकील व परिजनों ने उनके बेटे सागर की हत्या कर शव को लटकाया है। मृतक की दो बहने और एक भाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed