फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A young man studying in Australia dies in a road accident

ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
A young man studying in Australia dies in a road accident
मृतक रमनदीप - फोटो : AMAR UJALA
गदरपुर। पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया गए ग्राम बरीराई निवासी युवक की वहां सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। ऑस्ट्रेलिया में ही रह रहे बड़े भाई ने हादसे की सूचना फ़ोन से परिजनों को दी। युवक की मौत की खबर मिलने पर परिजनों एवं नाते रिश्तेदारों में कोहराम मचा है। मृतक का बड़ा भाई और दोस्त उसका शव भारत लाने की कोशिश में जुटे हैं।
विज्ञापन
ग्राम बरीराई निवासी रमनदीप सिंह (22) पुत्र दीदार सिंह अक्तूबर 2017 को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में शिक्षा ग्रहण करने गया था। कुछ समय बाद उसका बड़ा भाई तरुणदीप भी ऑस्ट्रेलिया चला गया था। दोनों भाई पढ़ाई करने के साथ पार्ट टाइम जॉब भी करते थे। उनके पिता रुद्रपुर डिपो में बस चालक है। बीते 12 मई को रमनदीप ट्रक में सामान भरकर मेलबर्न से किसी दूसरे स्थान पर जा रहा था। अचानक कोई जानवर सामने आ गया, उसे बचाने की कोशिश में ट्रक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गया। दुर्घटना में रमनदीप गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना मिलने पर ऑस्ट्रेलिया पुलिस मौके पर पहुंची और रमनदीप को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऑस्ट्रेलियन पुलिस ने रमनदीप की मौत की सूचना उसके बड़े भाई को दी थी। तरनदीप ने फोन से घटना की जानकारी भारत में रह रहे अपने दादा को दी थी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीण दीपक ने बताया कि मृतक रमनदीप का शव भारत लाने के लिए तरनदीप एवं दोस्त कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed