फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A young man arrested along with two stolen bikes

Udham Singh Nagar News: चोरी की दो बाइक समेत एक युवक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
A young man arrested along with two stolen bikes
काशीपुर। बीते दिनों आईटीआई थाना क्षेत्र से चोरी हुई दो बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

आईटीआई थाना क्षेत्र से बीती 23 मई को जयराम सिंह निवासी ग्राम बैंतवाला थाना कुंडा ने आईटीआई थाना में तहरीर दी थी। जिसमें कहा था कि 21 मई की सुबह वह खड़कपुर देवीपुरा में आया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। वहीं 24 मई को सुधांशु शर्मा निवासी न्यू वैशाली कॉलोनी ने बताया था कि 22 मई की शाम उसकी बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई थी। आईटीआई थाना प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को खड़कपुर देवीपुरा शमशान घाट के पास से रोहताश निवासी वार्ड नंबर दस खड़कपुर देवीपुरा को चोरी की दोनों बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed