फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A worker died after a piece of material fell on his head while working at SIDCUL

Rudrapur: सिडकुल में काम के दौरान सिर पर गिरा भारी सामान, श्रमिक की मौत

Sun, 26 Jul 2026 11:40 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: Heera Updated Sun, 26 Jul 2026 11:40 PM IST
सार

सिडकुल की एक कंपनी में काम के दौरान एक श्रमिक के सिर पर भारी सामान गिर गया। साथी कर्मचारी गंभीर रूप से घायल श्रमिक को जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
A worker died after a piece of material fell on his head while working at SIDCUL
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिडकुल की एक कंपनी में काम के दौरान एक श्रमिक के सिर पर भारी सामान गिर गया। साथी कर्मचारी गंभीर रूप से घायल श्रमिक को जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सुशील कुमार (35) निवासी कटरा, शाहजहांपुर (यूपी) और हाल निवासी ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर सिडकुल स्थित एक ऑटो कंपनी में कार्यरत था। शनिवार देर रात ड्यूटी के दौरान अचानक ऊपर रखा भारी सामान उसके सिर पर गिर गया। गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। सहकर्मियों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने जांच के बाद श्रमिक को मृत घोषित कर दिया। सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला कार्य के दौरान हुए हादसे का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

सुरक्षा मानकों पर भी हो रही जांच
औद्योगिक इकाइयों में लगातार सामने आ रहे हादसों के बीच यह घटना एक बार फिर कार्यस्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। पुलिस जांच में यह भी देखा जा रहा है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां भारी सामान के सुरक्षित रखरखाव, हेलमेट सहित सुरक्षा उपकरणों के उपयोग और कार्यस्थल पर निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन हो रहा था या नहीं। चौकी प्रभारी हेमंत सिंह कथैत ने बताया कि यदि जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी या कंपनी प्रबंधन की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed