फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A woman returning from Nainital was pushed off a moving train by her friend in rudrapur

UK: नैनीताल घूमकर लौट रही महिला को दोस्त ने चलती ट्रेन से दिया धक्का, रेलवे ट्रैक किनारे बेसुध मिली महिला

Sat, 15 Nov 2025 05:19 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 15 Nov 2025 05:19 PM IST
सार

नैनीताल से रुद्रपुर आ रही एक महिला को उसके दोस्त ने चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। हल्दी-छतरपुर रेलवे ट्रैक के पास घायल अवस्था में मिली इस महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
A woman returning from Nainital was pushed off a moving train by her friend in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

नैनीताल घूमने के बाद रुद्रपुर आ रही महिला को उसके दोस्त ने चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। रेलवे पटरी के पास घायल हालत में मिली महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

शनिवार की सुबह हल्दी-छतरपुर रेलवे ट्रैक के किनारे एक महिला घायल अवस्था में पड़ी मिली। महिला को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल पहुंची पंतनगर पुलिस ने घायल महिला से पूछताछ कर बयान दर्ज किए। अर्द्ध-बेहोशी की हालत में महिला ने पुलिस को बताया कि उसका नाम फरजाना है और वह रुद्रपुर की रहने वाली है।

विज्ञापन

उसके पति मोहम्मद अली की छह माह पहले मौत हो गई थी। वह कुछ दिन पहले अपने दोस्त के साथ नैनीताल घूमने गई थी। शनिवार की सुबह वह अपने दोस्त के साथ हल्द्वानी से ट्रेन में रुद्रपुर आ रहे थे। रुद्रपुर पहुंचने से पहले दोस्त ने चलती ट्रेन से उसे धक्का दे दिया। सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला की तहरीर मिलते ही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed