{"_id":"681917ebc93b2899400017bb","slug":"a-woman-died-by-drowning-in-the-ramganga-river-rudrapur-news-c-235-1-ksp1006-126610-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रामगंगा नदी में डूबकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रामगंगा नदी में डूबकर महिला की मौत
Tue, 06 May 2025 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 06 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। ग्रामीण क्षेत्र की एक महिला की रामगंगा नदी में डूबकर मौत हो गई। घटना से परिजनों के होश उड़ गए। ग्राम देवीपुरा निवासी कमलेश देवी (60) तीन मई को परिजनों को बिना बताए घर से चली गई थी। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। तभी देर शाम परिजनों को सूचना मिली कि कमलेश का शव थाना अफजलगढ़ (बिजनौर, यूपी) क्षेत्र के भूतपुरी के पास बहने वाली रामगंगा नदी में उतराता मिला। थाना अफजलगढ़ पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया। अफजलगढ़ पुलिस ने बताया कि घटना में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या प्रतीत हो रही है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन