फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A tractor-trolley filled with mining entered the house due to tire burst in kashipur

Uttarakhand: टायर फटने से खनन भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली घर में घुसी, बड़ा हादसा होने से बचा; तीन घायल

Wed, 21 Feb 2024 04:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 21 Feb 2024 04:49 PM IST
सार

Kashipur News: खनन भरे ट्रैक्टर का टायर फटने से ट्राॅली सड़क किनारे एक मकान में जा घुसी। इससे घर में सो रहे परिवार में खलबली मच गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।

विज्ञापन
A tractor-trolley filled with mining entered the house due to tire burst in kashipur
सुल्तानपुर पट्टी में क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर ट्राली।

विस्तार

सुल्तानपुर पट्टी में खनन भरे ट्रैक्टर का टायर फटने से ट्राॅली सड़क किनारे एक मकान में जा घुसी। इससे घर में सो रहे परिवार में खलबली मच गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।

विज्ञापन


सोमवार देर रात करीब ढाई बजे ट्रैक्टर चालक गुफरान और उसके साथी नजाकत व अनवर हाजी निवासीगण ग्राम दौलपुरी जिला मुरादाबाद ट्रैक्टर-ट्राॅली में उपखनिज लेकर जा रहे थे। ग्राम परमानंदपुर में स्थित शिव मंदिर के पास ट्रैक्टर का टायर फटने से ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर गंगा राम के मकान से टकरा गई।
विज्ञापन


ये पढ़ें- PHOTOS: अभी भी जगह-जगह दिख रहे हल्द्वानी हिंसा के जख्म, अधिकतर घरों में लटके ताले; तस्वीरों में देखें हालात
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के समय घर में परिवार के 12 सदस्य सो रहे थे। तेज आवाज से परिजनों की नींद खुली और उन्होंने किसी तरह खुद को बचाया। टक्कर लगने से हैंडपंप, मकान का अगला हिस्सा, भट्टी और बिजली का पोल टूट गए।
ट्रैक्टर चालक सहित तीनों लोगों ने कूद गए जिससे तीनों घायल हो गए। गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। गंगा राम क्षतिग्रस्त मकान को सही कराने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed