फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A total of 441 nomination papers including 60 of Gram Pradhan were cancelled in Rudrapur

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में ग्राम प्रधान के 60 सहित कुल 441 पर्चे हुए निरस्त

Fri, 11 Jul 2025 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 11 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
A total of 441 nomination papers including 60 of Gram Pradhan were cancelled in Rudrapur
रुद्रपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकनपत्रों की जांच में आपत्ति सहित प्रमाण पत्रों के अभाव में कुल 441 पर्चे निरस्त कर दिए गए। इसमें ग्राम प्रधान पद पर 60 तो बीडीसी के लिए 96 पर्चे खारिज हुए। ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर कुल 281 नामांकन पत्र निरस्त हुए।
विज्ञापन

जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 3887 पदों के लिए 4412 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। तीन दिन तक चली जांच में किसी नामांकनपत्र के विरुद्ध आपत्ति तो किसी के प्रमाण पत्रों के अभाव में 281 निरस्त हो गए। जांच में 4131 पर्चे सही पाए गए। इसी तरह कुल 373 ग्राम प्रधान पद के लिए 2291 लोगों ने नामांकन किया था। जांचोपरांत इसमें से 60 पर्चे निरस्त कर दिए गए। कुल 2231 नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए। 273 बीडीसी पदों पर हुए 1689 नामांकनों में से 96 निरस्त हुए। अब 1593 पर्चे सही पाए गए हैं। अब कुल 4568 पदों के सापेक्ष 8218 दावेदारों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed