{"_id":"66d4edec1bb92b62740de134","slug":"a-tiger-pounced-on-an-old-man-who-had-gone-to-collect-wood-in-the-forest-khatima-news-c-236-1-ktm1001-105377-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khatima News: जंगल में लकड़ियां बीन रहे बुजुर्ग पर झपटा बाघ, दो जगह मारा पंजा; इलाज के बाद हालत में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khatima News: जंगल में लकड़ियां बीन रहे बुजुर्ग पर झपटा बाघ, दो जगह मारा पंजा; इलाज के बाद हालत में सुधार
Mon, 02 Sep 2024 09:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 02 Sep 2024 09:53 AM IST
सार
Khatima News: जंगल से जलौनी लकड़ी लेने गए एक बुजुर्ग पर झाड़ियों के पीछे छिपे बाघ ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। बुजुर्ग के साथ गए उसके भाई के शोर मचाने पर बाघ जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : instagram
विस्तार
जंगल से जलौनी लकड़ी लेने गए एक बुजुर्ग पर झाड़ियों के पीछे छिपे बाघ ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। बुजुर्ग के साथ गए उसके भाई के शोर मचाने पर बाघ जंगल की ओर भाग गया। घायल को खटीमा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद बुजुर्ग की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
अमाऊं निवासी गुलाब सिंह (60) रविवार सुबह अपने भाई किशन सिंह के साथ लोहियाहेड रोड के पास खटीमा रेंज के जंगल में जलौनी लकड़ियां लेने के लिए गए थे। दोनों भाई जंगल में जमीन पर गिरी लकड़ियां बीन रहे थे। तभी झाड़ियों के पीछे छिपा एक बाघ गुलाब सिंह पर झपट पड़ा।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Morning News: महिला ने कहा- पति ने मेरी बहन और बेटी के साथ...., भाजपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप; पढ़ें खबरें
विज्ञापन
भाई पर बाघ को हमला करते देख किशन सिंह ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसपर बाघ जंगल की ओर चला गया। घायल को खटीमा उप जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। परिजनों ने बताया कि गुलाब सिंह के कान के पास व पीठ पर बाघ ने पंजे से हमला किया था। इलाज के बाद बुजुर्ग की हालत सामान्य है।