फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A tiger has killed a pregnant cow in Bagga Chauvan.

Udham Singh Nagar News: बग्गा चौवन में अब गाभिन गाय को बाघ ने मार डाला

Sun, 30 Aug 2026 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 30 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
A tiger has killed a pregnant cow in Bagga Chauvan.
बग्गा चौवन गांव में घटनास्थल पर मौजूद वन कर्मी व ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
खटीमा। बग्गा चौवन गांव में शनिवार को एक बार फिर बाघ ने आबादी क्षेत्र मेंं घुसकर दहशत फैला दी। बाघ ने गाभिन गाय को अपना निवाला बना लिया। बाघ के गाय के पिछले हिस्से समेत पेट का मांस खाने के दौरान अविकसित बछड़ा बाहर निकल गया जिसकी मृत्यु हो गई। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

बग्गा चौवन निवासी पूरन सिंह धामी की गाय उनके घर से लगभग 10 मीटर दूर सड़क पार घास चर रही थी। दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक बाघ ने उनकी गाय पर हमला कर मार डाला। बाघ गाय को घसीटता हुआ झाड़ियों के पास ले गया जहां उसके शरीर के पिछले हिस्से और पेट के मांस को खाने लगा। इस दौरान गाय का पेट फटने से अविकसित बछड़ा बाहर निकल गया जिसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

कुछ देर बाद जब ग्रामीणों ने गाय की खोजबीन शुरू की तो उसका और अविकसित बछड़े का शव झाड़ियों के पास मिला। उप ग्राम प्रधान हेमंत कन्याल ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी आरएस मनराल ने बताया कि घटनास्थल के आसपास बाघ के पगचिह्न नहीं मिले हैं। ग्रामीणों से सतर्क रहने और जंगलों में न जाने की अपील की गई है। इधर, बग्गा चौवन गांव में लगातार बढ़ रही वन्यजीवों के हमलों की घटना से ग्रामीण सहमे हुए हैं।
बाघ पर नजर रखने के लिए वन विभाग ने लगाए चार कैमरे
बग्गा चौवन गांव में किशोर पर बाघ के हमले के बाद बढ़ाई गई सतर्कता
खटीमा। बग्गा चौवन गांव में शुक्रवार को किशोर पर बाघ के हमले की घटना के बाद वन विभाग की टीम सतर्क हो गई है। वन विभाग ने बाघ की गतिविधि पर नजर रखने के लिए घटनास्थल के आसपास चार ट्रैप कैमरे लगाए हैं। साथ ही क्षेत्र गश्त तेज कर दी गई है।
बता दें कि बग्गा चौवन निवासी ईश्वर सिंह बिष्ट (15) पर शुक्रवार को बाघ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सामने से आ रही सवारी गाड़ी पर सवार उप ग्राम प्रधान हेमंत कन्याल और अन्य लोगों के शोर मचाने पर बाघ जंगल की ओर भागा था। सुरई रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आरएस मनराल ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण करने के दौरान बाघ के पगचिह्न नहीं मिले थे। वन्यजीव की गतिविधि पर नजर रखने के लिए घटनास्थल के पास दो और जंगल के अन्य स्थानों पर दो ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं।
--
खटीमा में चार वर्षों बाघ के हमलों में 15 की मौत, 10 घायल
खटीमा। क्षेत्र में पिछले करीब चार वर्षों में बाघ के हमलों में 15 लोगों की जान जा चुकी है। 22 मई 2022 को शारदा डैम क्षेत्र में बाघ के हमले में रोहित और उमा शंकर की मौत हो गई। दिसंबर 2022 को न्यूरिया निवासी परितोष, जनवरी 2023 को हल्दीघेरा निवासी केवल सिंह, मार्च 2023 को झाऊपरसा निवासी रंजीत और दाह ढाकी निवासी रमेश को बाघ ने मार डाला था।
अगस्त 2023 को पीलीभीत निवासी हरनंदन, अक्तूबर 2023 को बग्गा चौवन निवासी भागुली देवी और दिसंबर 2023 को बग्गा चौवन निवासी तारा सिंह को बाघ ने अपना शिकार बनाया। जनवरी 2024 को सरपुड़ा निवासी सुभावती, मई 2024 को बूढ़ाबाग निवासी रामरेशर सिंह और जून 2024 को बूढ़ाबाग निवासी प्रेम चंद ने बाघ के हमले में अपनी जान गंवाई। जून 2025 को बीसलपुर निवासी जितेंद्र सिंह, जनवरी 2026 को बग्गा चौवन निवासी शेर सिंह कन्याल और अप्रैल 2026 में बग्गा चौवन निवासी गोपली देवी की जान बाघ के हमले में चली गई थी।
इधर, 21 सितंबर 2022 को बाघ ने बग्गा चौवन निवासी उमेद सिंह और मदन सिंह पर हमला कर घायल कर दिया था। 18 जनवरी 2022 को पूरनपुर मार्ग पर इस्लाम नगर निवासी जहीरुद्दीन और उनके दामाद मो. अजीम पर हमला किया। आठ अप्रैल 2024 को बिल्हेरी निवासी गौरा देवी पर दो बाघों ने हमला किया था। एक सितंबर 2024 को अमाऊं निवासी गुलाब सिंह पर बाघ ने हमला किया। तीन जुलाई 2025 को जमौर निवासी दीवान सिंह पर और 28 नवंबर 2025 को बरी अंजनिया निवासी विक्रम सिंह पर बाघ ने हमला किया। चार जून 2026 को पचौरिया निवासी गोविंदी देवी पर बाघ ने हमला किया। 28 अगस्त 2026 को बग्गा चौवन निवासी किशोर ईश्वर सिंह बिष्ट पर बाघ ने हमला कर घायल किया।

कुत्ते को उठाकर ले गया तेंदुआ
काशीपुर। मानपुर क्षेत्र में तेंदुआ एक कुत्ते को उठाकर ले गया। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। इससे पहले भी इस क्षेत्र में लगातार तेंदुआ दिखाई देता रहा है। हालांकि, वन विभाग की ओर से पिंजरा लगाया गया है लेकिन अब तक तेंदुआ इसमें नहीं फंस सका है। काशीपुर रेंजर महेश सिंह बिष्ट ने बताया कि हाल में इस क्षेत्र में एक तेंदुए को पकड़ा गया था। वन विभाग की टीम गश्त कर रही है और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed