फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A three-month-old girl was found dead in a room, there were blue marks on her body

Uttarakhand: कमरे में मृत मिली 3 माह की बच्ची, शरीर पर थे नीले निशान; तलाकशुदा मां ने 20 फरवरी को किया ये काम

Mon, 24 Feb 2025 01:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 24 Feb 2025 01:09 PM IST
सार

दुधमुंही एक बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके शरीर पर नीले निशान थे। बच्ची की मां उसे केयरटेकर को सौंपकर किसी काम से रिश्तेदारी में हरिद्वार गई हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
A three-month-old girl was found dead in a room, there were blue marks on her body
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

काशीपुर में दुधमुंही एक बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके शरीर पर नीले निशान थे। बच्ची की मां उसे केयरटेकर को सौंपकर किसी काम से रिश्तेदारी में हरिद्वार गई हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्ची की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बड़े गुरुद्वारा के पीछे महादेव कॉलोनी निवासी डॉ. विजय सिंह ने रविवार को पुलिस को फोन किया। उन्होंने एक मकान की दूसरी मंजिल के कमरे में चारपाई पर तीन माह की बच्ची के मृत पड़े होने की सूचना दी। बताया कि बच्ची के शरीर पर नीले निशान हैं।

विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची तो बच्ची चारपाई पर मृत पड़ी थी। सूचना पर कोतवाली से एसएसआई अनिल जोशी व चौकी प्रभारी विपुल जोशी भी वहां पहुंच गए। उन्होंने आसपास मौजूद लोगों से जानकारी जुटाई। साथ ही बच्ची के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ करने पर पता चला कि 18 फरवरी को महादेव कॉलोनी में रेहड़ निवासी अनिल कुमार के घर की दूसरी मंजिल में जसविंदर कौर अपनी दुधमुंही बेटी के साथ किराये पर रहने आई थी। वह तलाकशुदा है और उसका पूर्व पति राजस्थान में काम करता है। पूछताछ में यह भी पता चला कि 20 फरवरी को जसविंदर बेटी को ग्राम धनौरी निवासी केयरटेकर सुरजो को सौंपकर खुद हरिद्वार में रिश्तेदारी में चली गई।
विज्ञापन


सुरजो पूर्व में जसविंदर कौर के पास बतौर नौकरानी काम कर चुकी है। सुरजो ने बताया कि 21 फरवरी वह बच्ची को पड़ोस में रहने वाले एक परिवार को सौंपकर कहीं और काम करने गई थी। रविवार दोपहर को उसे बच्ची की मौत की सूचना मिली। बेटी की मौत की सूचना मिलने पर रविवार देर शाम जसविंदर कौर भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। उसने बताया कि वह बच्ची को सही सलामत छोड़कर गई थी। उसके पीछे क्या हुआ उसे कुछ नहीं मालूम।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंचे यूपी अफजलगढ़ के थाना रेहड़ क्षेत्र निवासी अनिल कुमार ने बताया कि यहां उनका एक मकान है। उनके मकान के पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने जसविंदर कौर को 18 फरवरी को किराये पर एक कमरा दिलवाया था। उसके साथ और कौन-कौन रहते थे, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।


बच्ची की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता लग पाएगा। पुलिस इस मामले में मासूम की मां, केयरटेकर और पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। - अभय सिंह, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed