{"_id":"68d448bda6742ab072035690","slug":"a-teacher-was-found-taking-the-entire-class-during-inspection-rudrapur-news-c-235-1-ksp1004-132667-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: निरीक्षण में पूरी कक्षा लेते पाए गए एक शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: निरीक्षण में पूरी कक्षा लेते पाए गए एक शिक्षक
Thu, 25 Sep 2025 02:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक हरेंद्र कुमार मिश्र ने राजकीय उच्च प्राथमिक और प्राथमिक विद्यालय सुदामालाल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानाध्यापक को प्रत्येक कक्षा में अलग-अलग विषय के हिसाब से शिक्षण व्यवस्था करने, विषय की योग्यता रखने वाले शिक्षकों से पढ़ाने के निर्देश दिए।
बुधवार को स्कूल के निरीक्षण दौरान जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक हरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि यहां देखने को मिला है कि एक शिक्षक ही कक्षा को पढ़ा रहे हैं, यह उचित नहीं है। घंटे के हिसाब से विषय की योग्यता रखने वाले शिक्षक से शिक्षण कार्य कराने से परिणाम भी बेहतर सामने आएंगे। साथ ही जूनियर स्कूल में कुछ शिक्षकों की दक्षता कम है, उन्हें चिन्हित करते हुए उनके लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है। कहा कि गलियों और घरों में संचालित होने वाले निजी विद्यालय की मान्यता जनसंख्या घनत्व के आधार पर तय होती है। आरटीई के मानक पूरे करने पर ही मान्यता दी जाती है। नियमाें का उल्लंघन करके संचालित होने पर विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। यदि ऐसा कोई विद्यालय संचालित हो रहा है तो उसे नोटिस जारी किया जाएगा।
इसके बाद भी मानक पूर्ण नहीं करने पर मान्यता रद्द करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 27 को यूटीईटी की परीक्षा होनी है। इसमें रामनगर बोर्ड की ओर से केंद्रों पर व्यवस्थित तरीके से परीक्षा कराई जाएगी। वहां पर बीईओ धीरेंद्र कुमार साहू, प्रधानाध्यापक सुरेश सिंह, अनिल चौहान, संजय यादव आदि मौजूद रहे।