ऊधमसिंह नगर: रेस्टोरेंट में रॉकेट घुसने से लगी आग, तीन हट जलीं
काशीपुर के निझरा में दीवाली की रात रेस्टोरेंट में रॉकेट घुसने से आग लगी। तीन हट जलीं, स्थानीय लोगों और फायर टीम ने बुझाया। कोई जनहानि नहीं हुई।
विस्तार
काशीपुर शहर के ग्राम निझरा में दीवाली की रात एक रेस्टोरेंट में रॉकेट घुसने से आग लग गई। आग रेस्टोरेंट के तीन हट में लगी, जिसे समय रहते ही स्थानीय लोगों ने बुझाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने आग को पूर्ण रूप से बुझा लिया।
अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि 8 नवंबर की रात 10.38 बजे सूचना मिली कि ग्राम निझरा में एक फैमिली रेस्टोरेंट में आग लगी है। सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन से 1 फायर यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि आग फैमिली रेस्टोरेंट की छत पर बनी तीन हट में लगी थी, जिसे फायर यूनिट के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने पूर्ण रूप से बुझा लिया गया था। आग में कोई जनहानि नहीं हुई।
दूसरी ओर, परमानंदपुर में एक मकान में आग लगी थी। फायर स्टेशन काशीपुर से अग्निशमन वाहन घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। घटनास्थल पर फायर यूनिट के पहुंचने से पूर्व ही स्थानीय लोगों ने आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया था। आग में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।