फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A Regional Office of the Pollution Control Board will open in Rudrapur.

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में खुलेगा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय

Sat, 09 May 2026 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 09 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
A Regional Office of the Pollution Control Board will open in Rudrapur.
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं के तहत अब रुद्रपुर में भी उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। शासन स्तर पर इसको लेकर शुरुआती कवायद तेज हो गई है। वर्तमान में कुमाऊं क्षेत्र का प्रमुख कार्यालय सिर्फ काशीपुर और हल्द्वानी में ही संचालित होने के कारण उद्योगों, कारोबारियों और आम लोगों को काफी दूरी तय करनी पड़ती है। ऐसे में रुद्रपुर में कार्यालय खुलने से स्थानीय स्तर पर प्रदूषण संबंधी मामलों का त्वरित निस्तारण हो सकेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रुद्रपुर में फिलहाल यह कार्यालय कहां खुलेगा यह अभी तय नहीं हो पाया है। जल्द ही बोर्ड की बैठक में जगह को लेकर भी निर्णय हो जाएगा। आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार बढ़ती औद्योगिक गतिविधियों को देखते हुए लंबे समय से यहां क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की मांग उठ रही थी। सिडकुल क्षेत्र में बड़ी संख्या में उद्योग संचालित हैं जिनसे जुड़े पर्यावरणीय मानकों की निगरानी, एनओसी, जल एवं वायु संबंधी स्वीकृतियां और शिकायतों के निस्तारण के लिए उद्यमियों को काशीपुर कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। प्रस्तावित कार्यालय खुलने से न केवल औद्योगिक इकाइयों को सुविधा मिलेगी बल्कि पर्यावरणीय शिकायतों की मॉनिटरिंग भी अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगी। शासन स्तर पर भवन, स्टाफ और प्रशासनिक ढांचे को लेकर मंथन चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही इस संबंध में औपचारिक घोषणा भी की जा सकती है।
विज्ञापन


रुद्रपुर में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय खोलने को लेकर शासन स्तर पर विचार-विमर्श चल रहा है। औद्योगिक गतिविधियों और जनसुविधा को देखते हुए यह प्रस्ताव महत्वपूर्ण है। कार्यालय खुलने से स्थानीय स्तर पर कार्यों के निस्तारण में तेजी आएगी। -एसपी सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed