फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A police officer was defrauded of ₹28.11 lakh on the pretext of selling land in rudrapur

Uttarakhand News: जमीन बेचने के नाम पर सिपाही से 28.11 लाख की धोखाधड़ी, चार बिल्डरों पर केस दर्ज

Thu, 08 Jan 2026 01:20 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 08 Jan 2026 01:20 PM IST
सार

रुद्रपुर में जमीन बेचने के नाम पर पुलिस विभाग के सिपाही और उसके भाई से 28.11 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार बिल्डरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
A police officer was defrauded of ₹28.11 lakh on the pretext of selling land in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

रुद्रपुर में जमीन बेचने के नाम पर पुलिस विभाग में सिपाही व उसके भाई से 28.11 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार बिल्डरों पर केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन

रिजर्व पुलिस लाइन रुद्रपुर के घुड़सवार सिपाही नईम खान व पंतनगर यूनिवर्सिटी निवासी उनके भाई मोहम्मद यार खान ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें बताया कि वर्ष 2023 से पहले उन्होंने डायनामिक गार्डन सिटी में एक प्लाट बुक करवाया था। प्लाट का अलॉटमेंट लैटर पूरा पैसा देने के बाद कंपनी ने मार्च 2023 में जारी किया। प्लाट क्रय करते समय विकास प्राधिकरण व रेरा एप्रूव्ड था, लेकिन किसी कारणवश वह अपने प्लाट की रजिस्ट्री नहीं करवा पाए।

विज्ञापन

आरोप है कि गार्डन सिटी के बिल्डर सुधीर गुलाटी व मनीष अग्रवाल को फोन पर बात कर एक एक सप्ताह का समय दिया। छह माह पूर्व सुधीर गुलाटी ने यह भरोसा दिलाया कि अगर मार्च 2024 तक रजिस्ट्री नहीं करवा पाए तो वर्तमान समय पर जो भी कीमत होगी या क्रय का दुगना पैसा दोनों में से जो उचित होगा वह दिया जाएगा। अब वह फोन नहीं उठा रहे हैं। सिपाही का कहना है कि प्लाट की कुल कीमत 28.11 लाख थी। जिसे लोन लेकर व पुश्तैनी जमीन बेचकर मकान बनाने के लिए दो लोगों ने मिलकर क्रय किया था। कुछ रुपये आरटीजीए व फोन पे से दिए। बाकी 12.61 लाख रुपये धीरज शर्मा व राजीव तिवारी के माध्यम से कंपनी को दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर डायनामिक कॉलोनी गार्डन किच्छा रोड निवासी डायरेक्टर विष्णु प्रसाद, हाउस नंबर 23 फस्ट फ्लोर ब्लाक एच कीर्तिनगर वेस्ट दिल्ली निवासी डायरेक्टर सुधीर गुलाटी, ई 62 कीर्तिनगर नई दिल्ली निवासी डायरेक्टर राजीव अग्रवाल व अग्रवाल हाउस नंबर ई-6 सैक्टर 40 नोएडा गौतमबुद्धनगर निवासी डायरेक्टर मनीष कुमार अग्रवाल पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed