फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A person was cheated of Rs 12 lakh in the name of making his son a Patwari

Udham Singh Nagar News: बेटे को पटवारी बनाने के नाम पर एक व्यक्ति से 12 लाख ठगे

Wed, 13 Aug 2025 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 13 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
A person was cheated of Rs 12 lakh in the name of making his son a Patwari
काशीपुर। एक व्यक्ति ने उसके बेटे को पटवारी बनवाने के नाम पर 12 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पटवारी राजकुमार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम बरखेड़ा पांडेय निवासी शांति प्रसाद ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि 14 अप्रैल 2023 को उसने एक शिकायती पत्र थाना आईटीआई और पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर को दिया था। इसमें खटीमा में तैनात पटवारी राजकुमार निवासी थाना डिलारी मुरादाबाद पर आरोप लगाया कि उसने उसके बेटे की नौकरी लगाने के लिए 12 लाख रुपये लिए लेकिन नौकरी नहीं लगवाई।
विज्ञापन

शांति प्रसाद ने बताया कि इस संबंध में एसपी काशीपुर ने राजकुमार को नोटिस भेजकर बयान दर्ज करने के लिए बुलाया लेकिन वह नहीं पहुंचा इसके बाद चौकी प्रभारी पैगा ने 12 अक्तूबर 2024 को एसडीएम खटीमा को पत्र भेजकर मामले की जानकारी दी। शांति प्रसाद ने बताया कि इसके बाद राजकुमार ने अपने साथी राजवीर सिंह निवासी ग्राम रहमापुर जसपुर के माध्यम से राजीनामा और रुपये वापस करने की बात कही। इसके बाद 29 अक्तूबर 2024 को ग्राम प्रधान धीमरखेड़ा के घर पर राजकुमार व सहयोगी राजवीर सिंह और उसके बेटे उदयराज सिंह व दीपक सिंह निवासी ग्राम बरखेड़ा पांडेय की मौजूदगी में चार लाख 50 हजार रुपये का एक चेक उसे दिया गया। शेष रुपये बाद में देने की बात कही। बताया कि फैसला होने के कुछ देर बाद राजकुमार और राजवीर सिंह वापस आए और कहा हम 50 हजार दे रहे हैं और चार लाख रुपये का चेक 15 दिसंबर 2024 के दिया। आरोप लगाया कि राजकुमार धोखाधड़ी कर दूसरे बैंक का चार लाख का चेक उसके बेटे को देकर चला गया। पीड़ित ने बताया कि जब चेक देखा तो चेक किसी अन्य व्यक्ति के नाम का था। उसने राजकुमार को फोन किया तो वह कहने लगा कि हमारे पास तुम्हारे कोई रुपये नहीं हैं। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed