फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A one-time window will be opened to resolve traders' issues.

Udham Singh Nagar News: व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए खुलेगी वन-टाइम विंडो

Tue, 07 Jul 2026 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 07 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
A one-time window will be opened to resolve traders' issues.
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में सोमवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल पंतनगर और विवि प्रशासन की बैठक हुई। व्यापार मंडल ने परिसर के व्यापारियों की वर्षों से लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। दुकानों के हस्तांतरण, ट्रेड परिवर्तन, आवास हस्तांतरण और किराए में वृद्धि सहित विभिन्न समस्याओं को कुलपति के सम्मुख रखा।
विज्ञापन


व्यापारियों ने आवास किराये में पांच गुना वृद्धि के बाद प्रतिवर्ष 20 प्रतिशत बढ़ोतरी के आदेश पर आपत्ति जताई। कुलपति डॉ. एसके कश्यप ने किराया वृद्धि के नियमों की समीक्षा कर उचित निर्णय लेने और सभी पक्षों से विचार-विमर्श कर व्यवस्था बनाने की बात कही। कहा कि विवि प्रशासन व्यापारियों की वास्तविक समस्याओं का समाधान नियमों के दायरे में करेगा। निर्धारित अवधि में दुकानों के स्वामित्व, नामांतरण और ट्रेड परिवर्तन से जुड़े मामलों के निस्तारण के लिए वन-टाइम विंडो खोली जाएगी। इसके बाद सभी रिकॉर्ड अपडेट कर दिए जाएंगे। भविष्य में किसी भी परिवर्तन के लिए विवि के निर्धारित नियमों का पालन करना होगा। जिन दुकानों के साथ आवास मिले हुए हैं, वहां भी मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए विवेकपूर्ण निर्णय लिया जाएगा। वहां निदेशक प्रशासन बीएस चालाल, स्टेट ऑफिसर डॉ. वीर सिंह और डॉ. रीता गोयल, व्यापार मंडल के गोल्डी गाबा, विवेक सक्सेना, रितेश सिंह, तनवीर अहमद, सुभाष खुराना, इरफान, दीपक देऊपा व अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed