फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A middle-aged man jumped into the Nanak Sagar reservoir in Nanakmatta and died.

Udham Singh Nagar News: नानकमत्ता में अधेड़ ने नानकसागर जलाशय में लगाई छलांग, मौत

Wed, 29 Apr 2026 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 29 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
A middle-aged man jumped into the Nanak Sagar reservoir in Nanakmatta and died.
नानकमत्ता। अधेड़ ने नानकसागर जलाशय में छलांग लगा दी। जब तक उसे कोई बचाता वह पानी में डूब गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ का शव नानकसागर जलाशय के गेट नंबर तीन के पास से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह 5:30 बजे नानकसागर जलाशय के गेट के पास एक अधेड़ पुरुष ने नानकसागर जलाशय में छलांग लगा दी। उसको जलाशय में कूदता देखकर जलाशय के चौकीदार ने शोर मचाया। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मंजू पांडे और प्रतापपुर चौकी इंचार्ज राजेंद्र पंत पुलिस व गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नानकसागर जलाशय के गेट नंबर तीन के पास से अधेड़ का शव बरामद कर उसे जलाशय से बाहर निकाला।
विज्ञापन

जलाशय के किनारे मिले थैले से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान मनोहर सिंह (54) पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी बग्गा चौवन, खटीमा के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि मनोहर वर्तमान में काशीपुर रह रहा था। प्रतापपुर चौकी इंचार्ज राजेंद्र पंत ने बताया जलाशय पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में अधेड़ पानी में छलांग लगाता दिखाई पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed