{"_id":"69347f7d41e47c0be40e7155","slug":"a-leopard-attacked-a-villager-returning-home-from-the-fields-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-136003-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: खेत से घर लौट रहे ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: खेत से घर लौट रहे ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला
Sun, 07 Dec 2025 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। खेत से घर लौट रहे ग्रामीण पर शनिवार शाम तेंदुए ने हमला कर दिया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले छह माह में हमले की यह आठवीं घटना है जिससे ग्रामीणों में दहशत है।
पतरामपुर निवासी पंकज कुमार (35) शनिवार देर शाम भोगपुर स्थित खेत से घर लौट रहा था। अचानक बूढ़ाफार्म के पास झाड़ियों में घात लगाए तेंदुए ने बाइक सवार पंकज पर हमला कर दिया। बाइक की स्पीड और शोर मचाने पर तेंदुआ वहां से भाग गया। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पतरामपुर क्षेत्र के रेंजर महेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि विभागीय टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है। हमलों की बढ़ती घटना को लेकर कर्मचारियों से अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।