फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A journey of 7 km has to be covered for the treatment of animals

Udham Singh Nagar News: पशुओं के उपचार के लिए तय करना पड़ रहा सात किमी का सफर

Wed, 05 Mar 2025 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 05 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
A journey of 7 km has to be covered for the treatment of animals
झनकट। देवरी क्षेत्र में लंबे समय से पशु चिकित्सालय खोलने की मांग अबतक अधूरी है। इस कारण देवरी समेत क्षेत्र के 12 गावों के पशुपालकों को अपने दुधारू पशुओं के इलाज के लिए करीब सात किलोमीटर दूर ले जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन




देवरी समेत आसपास के करीब 12 गांवों में बसे अधिकतर लोगों की आजीविका पशुपालन और दुग्ध उत्पादन पर निर्भर है। पशुओं के बीमार होने पर ग्रामीणों को इलाज के लिए करीब सात किलोमीटर दूर झनकट पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि दियां गांव में पशु चिकित्सालय है, लेकिन वह अक्सर बंद ही मिलता है। बताया कि मवेशियों को वैक्सीन तक लगवाने के लिए उन्हें झनकट जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पशुपालन उनकी आजीविका का मुख्य स्रोत है, ऐसे में पशु चिकित्सालय की सुविधा जल्द शुरू होनी चाहिए।
विज्ञापन


---



क्या कहते हैं ग्रामीण

यशोदा कोटिया कहती हैं कि गांव के निकट कोई पशु चिकित्सालय न होने से पशुपालकों को झनकट तक पशुओं को ले जाने में काफी असुविधा होती है। यदि गांव में अस्पताल खुल जाए तो काफी सुविधा मिलेगी। हरीश कुमार बोले, दुधारू पशुओं और अन्य पालतू जानवरों को टीका लगवाने के लिए करीब सात किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। दुधारू पशुओं को पैदल लेकर जाने में काफी असुविधा होती है। मुकेश कुमार के अनुसार दूध बेचकर अपनी आजीविका चलाते हैं। यदि पशु बीमार हो जाए तो उनके इलाज में काफी परेशानी होती है। गांव के निकट पशु चिकित्सालय न होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। हंशी बिष्ट कहती हैं कि हमारे गांव में अधिकतर लोग पशुपालन से जुड़े हैं। गांव के निकट पशु चिकित्सालय न होने से काफी असुविधा हो रही है। पशु बीमार हो जाएं तो इलाज के लिए दूर ले जाना पड़ता है। इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed