फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A friend killed his friend for five thousand rupees in rudrapur

रुद्रपुर: पांच हजार रुपये के लिए दोस्त ने कर दी दोस्त की हत्या, 100 CCTV कैमरों ने खोला राज, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 05 Aug 2026 03:45 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: Heera Updated Wed, 05 Aug 2026 03:45 PM IST
सार

रुद्रपुर के शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान से 31 जुलाई को मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक के दोस्त सुनील कुमार उर्फ इक्का को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
A friend killed his friend for five thousand rupees in rudrapur
हत्या का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

पुलिस ने ट्रांजिट कैंप में हुए अनिल हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। अनिल को उसके दोस्त ने ही पांच हजार रुपये चोरी होने के शक में मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी अजय गणपति ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 31 जुलाई को शिवनगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान के पास अज्ञात युवक का शव मिला था। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्रांजिट कैंप पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। मृतक की शिनाख्त ठाकुर नगर निवासी अनिल कुमार (23) के रूप में हुई।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। विवेचना में सामने आया कि घटना वाले दिन अनिल अपने साथियों के साथ आजाद नगर में शराब पी रहा था। बाद में उसके दो साथी वहां से चले गए जबकि उसका करीबी दोस्त सुनील कुमार उर्फ इक्का उसे शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान में ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, वहां दोनों ने दोबारा शराब पी। इसके बाद सुनील ने पहले लकड़ी की फट्टी और ईंट से अनिल पर हमला किया और फिर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसे संदेह था कि अनिल ने उसके पांच हजार चुरा लिए थे। इसी बात को लेकर वह रंजिश रखे हुए था और पहले से हत्या की योजना बना चुका था। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रस्सी और ईंट का टुकड़ा बरामद कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से रक्तरंजित नमूने समेत अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य भी जुटाए हैं। बुधवार को कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

गहरी दोस्ती को रुपये के लालच ने किया खत्म
पुलिस के अनुसार, सुनील कुमार उर्फ इक्का और अनिल की गहरी दोस्ती थी। दोनों अक्सर पार्टी करने के लिए एक-दूसरे के घर आया-जाया करते थे। पक्के दोस्तों के बीच रुपये ने ऐसी रंजिश पैदा कर दी कि एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की हत्या कर डाली।

100 सीसीटीवी कैमरों बने मददगार

एसएसपी ने बताया कि गठित टीमों ने घटनास्थल से लेकर पूरे ट्रांजिट कैंप में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। स्थानीय लोगों से पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्य जुटाए जिसके बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच गई।

पहले पत्नी को भी मारने की कोशिश कर चुका है आरोपी
एसएसपी ने बताया कि मूल रूप से मुरादाबाद निवासी सुनील कुमार उर्फ इक्का का आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2025 में आरोपी अपनी पत्नी को चाकू से मारने की कोशिश कर चुका है और उसकी पत्नी ने कोतवाली ट्रांजिट कैंप में उसके खिलाफ प्राथमिकी भी करवाई है। इसके अलावा उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का भी केस चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed