{"_id":"59a2fe084f1c1b6c768b482d","slug":"a-follower-of-ram-rahim-of-panchkula-from-dineshpur-was-shot-dead-second-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनेशपुर से पंचकुला गए राम रहीम के अनुयायी को गोली लगी, दूसरा लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनेशपुर से पंचकुला गए राम रहीम के अनुयायी को गोली लगी, दूसरा लापता
अमर उजाला ब्यूरो दिनेशपुर।
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
चंद्रपाल की फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकुला में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा राम रहीम के खिलाफ रेप के मामले में सीबीआई कोर्ट की ओर से फैसला सुनाए जाने के दौरान गदरपुर क्षेत्र से बाबा के कई अनुयायी सिरसा गए थे। गांव धिमरी ब्लाक के दो दर्जन से अधिक लोग भी जत्थे में शमिल थे, जिनमें से अधिकांश लोग लौट आए हैं, मगर धीमरी ब्लाक के दो युवक नहीं लौटे। सूत्रों के अनुसार दोनों को गोली लगी है। एक लापता है तो दूसरा घायल। रविवार शाम दिनेशपुर पुलिस के साथ ग्रामीण चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
जत्था 23 अगस्त को यहां से रवाना हुआ था। एक अनुआई ने बताया कि उन्हें डेरे से बुलावा आया था। उन्हें यह बताया गया था कि गुरुजी को सजा होने वाली है, लिहाजा सभी लोग डेरा मुख्यालय आ जाएं। उन्हें डेरे के आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए थे। गांव के चंद्रपाल और लेखराज नहीं लौटे हैं। बताया जाता है कि लेखराज (20) से गांव वालों का फोन से संपर्क हो गया है।
विज्ञापन
उसके कंधे में गोली लगी है। उसका इलाज चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में चल रहा है, जबकि चंद्रपाल (25) का कोई पता नहीं चला। उसकी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर रविवार शाम एसआई हरीश चंदोला दो कांस्टेबल के साथ प्रधान पति मक्खन सिंह और ग्रामीणों को लेकर चंडीगढ़ रवाना हो गए। चंद्रपाल की पत्नी सुनीता और उसके दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन