{"_id":"681fad44a87259630a0ca410","slug":"a-family-cancelled-their-trip-to-vaishnodevi-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-124545-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एक परिवार ने रद्द की वैष्णोदेवी की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एक परिवार ने रद्द की वैष्णोदेवी की यात्रा
Sun, 11 May 2025 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 11 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच एक परिवार ने वैष्णो देवी की यात्रा को स्थगित कर दिया है। इसके अलावा रुद्रपुर के छह लोग बिना दर्शन किए जम्मू से लौटा दिए गए हैं। अधिवक्ता नवीन ठुकराल ने बताया कि शनिवार को उनके माता-पिता और मौसा-मौसी को मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाना था। लेकिन वहां के हालाताें को देखते हुए यात्रा स्थगित कर दिया गया है। अब हालात सामान्य होने पर यात्रा पर जाएंगे। व्यापारी अश्विनी छाबड़ा ने बताया कि रुद्रपुर से छह लोग वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए थे। लेकिन जम्मू से उनको लौटा दिया गया और वे रुद्रपुर आ गए हैं। वहां पर उजाले में ही श्रद्धालुओं को सीमित संख्या में दर्शनों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच भेजा जा रहा है। बताया गया कि शनिवार को 150 श्रद्धालु ही दर्शन के लिए जा सके थे।
विज्ञापन
