फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A dozen people , including four Builder File a lawsuit against

चार बिल्डर समेत दर्जन भर लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 30 Jul 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Sat, 30 Jul 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
 ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने कई घरों में छापा मारकर आधा दर्जन घरों में पोल से डायरेक्ट खींची लाइन पकड़ी। टीम ने चार बिल्डरों सहित तकरीबन दर्जनभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो से जुर्माना लगाया।
विज्ञापन



शुक्रवार को विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने पुष्प विहार कालोनी में दर्जन भर घरों में छापा मारा। यहां पर बिजली की लाइन से केबिल द्वारा घरों तक सीधी लाइन खीची गई थी। किसी घर में मीटर नहीं लगा था। टीम ने 150 मीटर केबिल जब्त किया। किसी के घर पर भी मीटर लगा नहीं था। लोगों ने टीम को बताया कि यह मकान बिल्डरों से खरीदे हैं।
विज्ञापन



इनमें पहले से ही बिजली की लाइन खीची हुई थी। बिजीलेंस टीम ने मकान मालिकों को तो छोड दिया। चार बिल्डरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्णय लिया है। इसके बाद टीम ने मौहल्ला खालसा में अजीत के घर पर बिजली की बिजली की डायरेक्ट लाइन पकड़ी। उससे 54 हजार रूपए का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी मौहल्ले के हाजी एजाज अंसारी के घर में भी सीधी लाइन पकड़ी और इन पर भी 11 हजार का जुर्माना लगाया। टीम में एसडीओ सुनील कुमार, जेई ओपी शर्मा, महमूद मिया, चंद्रप्रकाश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed