{"_id":"68da38c92aefea08e40bfb0e","slug":"a-dispute-broke-out-between-two-youths-during-ramlila-in-rudrapur-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK News: रुद्रपुर में रामलीला में महाभारत तलवार लहराई, हवाई फायरिंग; धारदार हथियार से बोला हमला; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UK News: रुद्रपुर में रामलीला में महाभारत तलवार लहराई, हवाई फायरिंग; धारदार हथियार से बोला हमला; जानें मामला
Mon, 29 Sep 2025 01:14 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:14 PM IST
सार
रुद्रपुर में रामलीला के दौरान दो युवकों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद एक पक्ष ने तलवार, लाठी-डंडों से हमला कर एक युवक को घायल कर दिया। हमलावरों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई और फरार हो गए।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुद्रपुर नगर की मुख्य रोडवेज की रामलीला देखने के दौरान किसी बात को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने धारदार हथियारों प लाठी-डंडों के साथ हमला कर दिया। इसमें तलवार लहराई गई। इसमें एक युवक घायल हो गया। यहां जाते-जाते युवकों ने दो-तीन राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची युवक फरार हो गए थे। पुलिस नजदीकी सीसीटीवी की फुटेज खंगाल कर बदमाशों को चिन्हित करने में जुटी है।
विज्ञापन
रोडवेज के सामने स्थित श्रीराम लीला मैदान में रामलीला देखने के लिए कई लोग शनिवार की रात आए हुए थे। यहां किसी बात को लेकर खेड़ा और दरियानगर के युवकों के बीच विवाद हो गया। हालांकि तब जैसे-तैसे मामला शांत हो गया। कुछ देर बाद खेड़ा के युवक बाहर आ गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने अपने साथियों को भी बुला लिया। कुछ देर बाद जब खेड़ा के युवकों के साथी धारदार हथियार लेकर पहुंच गए तो उन्होंने दरियानगर के युवकों की खोजबीन की। तो वह रोडवेज स्टेशन के पास ठेली में खड़े दिखाई दिए। जिस पर वह वहां पहुंच गए। इस बीच उनके बीच खूब मारपीट हुई।
विज्ञापन
साथ ही एक-दूसरे पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला किया। जिससे मुख्य बाजार हरि मंदिर गली निवासी विक्रांत तलवार लगने से घायल हो गया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। यह देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंचती तब तक मारपीट करने वाले दोनों पक्षों के लाेग हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने घायल विक्रांत का जिला अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन