फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A child was electrocuted while playing; his father also suffered burns while trying to save him

Udham Singh Nagar News: खेलते समय बालक करंट की चपेट में आया, बचाने में पिता भी झुलसा

Sun, 11 Jan 2026 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 11 Jan 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
A child was electrocuted while playing; his father also suffered burns while trying to save him
गदरपुर। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पिता-पुत्र गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए पहले सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां से उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब दस बजे मजराशीला की गड्ढा कॉलोनी निवासी दानिश का पांच वर्षीय बेटा मोनिश और 11 वर्षीय बेटी नाया धूप निकलने पर छत पर खेलने गए थे। खेलते समय मोनिश ने छत पर डाले गए बीम के सरिए पर पैर रखा तो वह मकान के ऊपर से गुजर रही 11000 केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

मोनिश की चीख सुनकर नाया ने उसे खींचना चाहा तो करंट के झटके से वह दूर जा गिरी। नाया की चीख सुनकर दानिश परिजनों के साथ छत पर गया। उसने मोनिश को बचाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। परिजनों ने बमुश्किल पिता-पुत्र को करंट के प्रवाह से अलग किया और इलाज के लिए सीएचसी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों की सलाह पर परिजन दोनों को जिला अस्पताल लेकर गए जहां से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गड्ढा कॉलोनी में करीब 22 ऐसे घर हैं जिनके ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष शाकिर अली ने बताया कि ग्रामीण कई बार ऊर्जा निगम से लाइन शिफ्टिंग की मांग कर चुके हैं।
ग्राम प्रधान तैय्यब अली ने बताया कि बीती आठ जनवरी को गूलरभोज के एएनके इंटर कॉलेज में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में भी प्रशासनिक और ऊर्जा निगम के अधिकारियों को हाईटेंशन लाइन की शिफ्टिंग से संबंधित ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कई लोग झुलस चुके हैं।

इस दौरान सलीम सैफी, सुलेमान, सफदर अली, परवेज, शरीफन, हसीन जहां, रुखसाना, शबनम आदि ने ऊर्जा निगम से हाईटेंशन लाइन हटवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed