{"_id":"68eeaeeb7823abac430f6cd3","slug":"a-case-has-been-registered-against-the-smuggler-who-attacked-the-forest-department-bazpur-news-c-235-1-ksp1006-133615-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जंगलात टीम पर हमला करने वाले तस्कर पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जंगलात टीम पर हमला करने वाले तस्कर पर केस दर्ज
Wed, 15 Oct 2025 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। पुलिस ने पांच दिन पहले जंगलात टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बीती 10 अक्तूबर को वन विभाग के एसओजी प्रभारी कैलाश चंद तिवारी ने टीम के साथ गांव जबरान निवासी एक व्यक्ति के घर पर छापा मारा था। घर के आंगन में खैर के गिल्टों से भरी स्कॉर्पियो खड़ी थी। पूछताछ करने पर आरोपी तस्कर ने गालीगलौज करते हुए तमंचा से हमला करते हुए फायर कर दिया था जो मिस हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर अपने साथी के साथ फरार हो गया था। उसके बाद परिवार की महिलाओं ने टीम को घेर लिया था। इस पर टीम खैर के गिल्टों को छोड़कर चली गई। सीओ विभव सैनी ने बताया कि वन विभाग के एसओजी प्रभारी कैलाश चंद तिवारी की तहरीर पर आरोपी नानक सिंह उर्फ नानकू और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच बरहैनी पुलिस चौकी प्रभारी संदीप शर्मा को सौंपी है। आरोपी तस्कर की तलाश में पुलिस जुटी है।