फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A bus full of baraatis caught fire in Jhankat khatima

Udham Singh Nagar News: बरातियों से भरी बस में लगी आग, 50 लोग थे सवार; मची अफरातफरी

Sat, 05 Apr 2025 05:51 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 05 Apr 2025 05:51 PM IST
विज्ञापन

 

विज्ञापन

झनकट में शनिवार को दोपहर के समय बारात की बस में अचानक आग लग गई। बस में करीब 50 लोग सवार थे, जिसमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं। बस में आग लगने से अफरातफरी मच गई। समय रहते आग को बुझा लिया गया, जिस कारण कोई नुकसान नहीं हुआ। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

दोपहर करीब तीन बजे खटीमा से रुद्रपुर जा रही एक बारात की झनकट बाजार क्षेत्र में अचानक आग लग गई। जिससे बस में सवार लोग घबरा गए। बस चालक ने एक निजी स्कूल के सामने बस रोका। बस में सवार सभी लोग तेजी के साथ नीचे उतरे। बस में आग लगने की घटना से आसपास भीड़ एकत्रित हो गई।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर दमकल वाहन भी मौके पर पहुंच गए, तब आसपास के लोगों और निजी स्कूल के कर्मचारियों ने पानी से आग बुझा दी थी। बस में सवार इरशाद अंसारी ने बताया कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका है। आग लगने की घटना से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed