फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A bike rider, a confectioner, died after colliding with a car, and his companion was injured.

Udham Singh Nagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार हलवाई की मौत, साथी घायल

Fri, 07 Nov 2025 01:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 07 Nov 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
A bike rider, a confectioner, died after colliding with a car, and his companion was injured.
काशीपुर। कार की टक्कर से बाइक सवार हलवाई की मौत हो गई जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन


कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बैंतवाला निवासी मोहन सिंह (55) हलवाई का काम करते थे। बुधवार की शाम को वे अपने साथी डिंपल सिंह (40) निवासी धामपुर के साथ बाइक से पीरूमदारा में किसी व्यक्ति से काम के बकाया रुपये लेने जा रहे थे।
विज्ञापन

ग्राम करनपुर में पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मोहन सिंह की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि डिंपल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। डिंपल को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका एक हाथ व एक पैर फ्रैक्चर हो गया है और सिर पर गंभीर चोट आई हैं। पुलिस ने कार चालक पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार चालक के नशे में होने का आरोप
मृतक मोहन सिंह के भाई रामकिशोर ने पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि हादसे के बाद चालक कार को लॉक को मौके से भाग गया था। कार में शराब की बोतल, तलवार व अन्य सामान पड़ा था और चालक नशे में था। मोहन अपने पीछे पत्नी व तीन बेटे दीपक (22), अमन (20), सनी (18) व परिजनों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं।



कोट:
बेटे सनी की तहरीर पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। कार को कब्जे में लिया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी से चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। - दीपक सिंह, सीओ, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed